Uncategorized

झबरेड़ा, भगवानपुर, मंगलौर में ओबीसी मोर्चा की बजट चर्चा बैठक आयोजित

झबरेड़ा, भगवानपुर, मंगलौर में ओबीसी मोर्चा की बजट चर्चा बैठक आयोजितझबरेड़ा/भगवानपुर/मंगलौर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय बजट को लेकर बैठकों का आयोजन किया गया। झबरेड़ा, भगवानपुर और मंगलौर के कृष्णा नगर सहित अलग-अलग स्थानों पर आयोजित इन बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एलईडी टीवी के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का सीधा प्रसारण देखा और सुना।बजट प्रस्तुतीकरण के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं ने बजट पर अपने विचार साझा करते हुए इसे विकासोन्मुखी और जनहितकारी बताया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य ने कहा कि मोर्चा लगातार अलग-अलग विधानसभाओं में जाकर संगठन को मजबूत कर रहा है और 2027 के चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को आगे बढ़ाने वाला है। बजट में गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।अध्यक्ष आदित्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे प्रदेश सहित पूरे देश में विकास की नई संभावनाएं बनेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास का प्रतीक है और केंद्र सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। यह बजट भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा।बैठकों में पार्टी के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *