Uncategorized

भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय बजट प्रस्तुतीकरण पर समीक्षा बैठक आयोजित

भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय बजट प्रस्तुतीकरण पर समीक्षा बैठक आयोजित*रुड़की।आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में केंद्रीय बजट प्रस्तुतीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एलईडी टीवी के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की पूरी कार्रवाई को सजीव रूप में देखा और सुना। बजट प्रस्तुतीकरण के पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा बजट पर अपने-अपने विचार साझा किए गए।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रत्येक भारतीय नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने वाला, विकासोन्मुखी तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाला है। बजट में गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने बताया कि बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। इससे प्रदेश सहित पूरे देश में विकास की नई संभावनाएं सृजित होंगी।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। यह बजट आने वाले वर्षों में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, सौरभ गुप्ता, संजीव तोमर, पनियाला मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक,मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा एवं आदेश कुमार, कार्यालय सहप्रभारी अंकित गौतम, आकाशदीप सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बजट का स्वागत करते हुए इसे देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताया।बैठक का समापन “विकसित भारत” के संकल्प के साथ किया गया, जिसमें सभी ने बजट के सकारात्मक पहलुओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *