Uncategorized

हरिद्वार ग्राम इब्राहिमपुर में बिजली विभाग का कैंप, बकायेदारों के कटे कनेक्शन

हरिद्वार ग्राम इब्राहिमपुर में बिजली विभाग का कैंप, बकायेदारों के कटे कनेक्शन
हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में बिजली विभाग द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान ग्रामीणों ने अपने बिजली बिल जमा किए, जबकि जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया था और भुगतान नहीं किया गया, उनके कनेक्शन काटे गए।
इस दौरान बिजली विभाग की जेई स्वीटी सैनी ने डोर टू डोर जाकर बिजली मीटरों की गहन जांच की। जांच में जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल अधिक पाए गए और वे भुगतान करने में लापरवाही बरत रहे थे, उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।
कैंप और जांच अभियान में विभागीय टीम के सदस्य मोहम्मद नसीम, शाहबाज, लाइनमैन अनिल, सुरेश सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *