झबरेडा पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार मंगलौर का गैंगस्टर SSP हरिद्वार महोदय द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये सघन अभियान एवं कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया निर्देश के क्रम में कोतवाली मंगलौर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 02/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण जिनके द्वारा मंगलौर क्षेत्र मे लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है । जिनकी गिरफ्तारी हेतु मुखबिर मामूर कर कुशल पतारसी सुरागरसी कर लगातार गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । जिनमे से एक को दिनांक 08-01-2026 को पनियाला रोड तिराहा थाना गंगनहर से झबरेडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया । वैधानिक कार्यवाही हेतु अभियुक्त को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अन्य की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। * *
गिरफ्तार अभियुक्त
1-साहिल पुत्र नौबाहार मूल निवासी ग्राम लिब्बरहेडी थाना कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार हाल निवासी ग्राम तेलीवाला थाना कोतवली गंगनहर जिला हरि0 उम्र 23 वर्ष
पुलिस टीम का नाम
- थानाध्यक्ष अजय शाह
- उ0नि0 जय सिंह राणा
- कानि0 रणवीर चौहान




