Uncategorized

थाना झबरेड़ा वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को झबरेड़ा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार


थाना झबरेड़ा वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को झबरेड़ा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से मुकदमे से सम्बंधित चोरी की गई मोटरसाइकिल पुलिस ने की बरामद।
दिनांक 02.12.2025 को थाना झबरेड़ा पर वादी रजत कुमार निवासी नियामतपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर साइकिल रजि न० UP11AN8189 स्प्लेंडर प्लस चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना झबरेड़ा पर तहरीर दी गई थी। वादी मुकदमा की तहरीर पर थाना झबरेडा पर मु0अ0सं0 342/2025 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया
घटना का शीघ्रता से अनावरण हेतु मुझ थानाध्यक्ष द्वारा उपनिरीक्षक जय सिंह राणा के नेतृत्व मे घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आने जाने वाले समस्त सड़क मार्ग, कस्बा झबरेड़ा आदि क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज़ को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन किए जाने पर घटना में अज्ञात अभियुक्त मोटरसाइकिल चोरी करना प्रकश में आया अभि0 की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर मामूर किए गए दिनांक 23.12.2025 को झबरेड़ा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त संदीप उर्फ बीड़ी कोटवाल नहर पुलिया की तरफ से देवबंद जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त संदीप उर्फ बी पुत्र जितेंद्र निवासी गदरजुडडा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गिरफ्तार शुदा अभियुक्त संदीप उर्फ बीड़ी को माननीय न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- संदीप उर्फ बीड़ी पुत्र जितेंद्र निवासी ग्राम गदरजुडडा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार
बरामदगी
1.मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस
रजि0 UP11AN8189
पुलिस टीम

  1. थानाध्यक्ष अजय शाह
  2. उपनिरीक्षक जय सिंह राणा
  3. हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह
  4. कांस्टेबल मुकेश तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *