Uncategorized

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर सिविल लाइन कोतवाली में हुई संगोष्ठी,प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने छात्रा नरगिस को किया सम्मानित

रुड़की।विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर सिविल लाइन कोतवाली रुड़की में अल्पसंख्यकों के संभ्रांत लोगों के साथ एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ ही गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।संगोष्ठी में अल्पसंख्यक समाज के लोगों से संवाद कर उन्हें अल्पसंख्यक अधिकारों के प्रति जागरूक कर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों की जानकारी दी गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने अल्पसंख्यक दिवस पर बधाई देते हुए उनकी समस्या सुनकर समाधान करने के प्रति उनके अधिकारों को जागरूक किया,साथ ही मौजूद व्यक्तियों को अल्पसंख्यक आयोग से संबंधित पुस्तक भी भेंट की गई।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने समाज में फैली कुरीतियों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया तथा नशे के दुष्प्रभाव,साइबर अपराध और यातायात सुरक्षा के संबंध में उन्हें विस्तार से बताया।इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय द्वारा उच्च अंक प्राप्त करने पर छात्रा नरगिस को सम्मानित किया गया।इस दौरान ढंडेरा सभासद विजय सिंह पंवार,मुबारक अली,सय्याद अली,जावेद अली,साबिर अली,मोहित कुमार, मेहरबान,मोहम्मद बिलाल,सौबान,सलमान फरीदी,राजीव कुमार,अशरफ आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *