Uncategorized

भारतीय किसान यूनियन तोमर द्वारा उपजिलाधिकारी देवबंद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन तोमर द्वारा उपजिलाधिकारी देवबंद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेतृत्व में किया गया धरना प्रदर्शन

कस्बा नागल की कुछ जन समस्याओं का ज्ञापन देवबंद एसडीएम को सोपा गया

एसडीएम महोदय द्वारा सभी समस्याओं का जल्द निवारण करने के बड़े आश्वासन के बाद धरने का समापन

नागल: सोमवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेतृत्व में एक धरना प्रदर्शन देवबंद एसडीएम कार्यालय पर किया गया। जिसमें संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी ने बताया की नागल में कुछ समस्याएं ऐसी बन रही है कि जिनके कारण आम जनता को बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो भारतीय किसान यूनियन बर्दाश्त नहीं कर सकता है जिनके समाधान हेतु एसडीएम साहब को ज्ञापन देने के लिए बाध्य होना पड़ा।
इस ज्ञापन में नागल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया गया है, जिनमें शामिल हैं:

  1. नागल में वाहन ओवर लोड होकर गुजर रहे हैं, जिससे आवागमन पर रोक लगाई जानी चाहिए।
  2. नागल, बडेडी कोली और बसेड़ा गाँव में अतिक्रमण किया गया है और तालाबों पर कब्जा किया गया है।
  3. नागल बाइपास पर लाइट की सुविधा नहीं है, जिससे रात में यात्रियों को परेशानी होती है।
  4. बजाज शुगर मिल पर किसान भाईयों का गन्ने का पेमेंट रुका हुआ है, जिसका पेमेंट जल्द से जल्द दिलाने की मांग की गई है।
    1. नांगल बस स्टैंड पर शौचालय का निर्माण जल्द से जल्द करा जाए उसके कारण महिलाओं बुजुर्गों बच्चों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में कुछ महत्वपूर्ण मांग की गई है कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए ज्ञापन लेते समय एसडीएम महोदय ने इन सभी महत्वपूर्ण समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द करने का बड़ा आश्वासन दिया इसके बाद युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी के निर्देश के बाद धरने का समापन किया गया
इस दौरान मोहित गोयल, सौरभ त्यागी, कपिल तायल, विकास, गिरधर ,मुजीबुर रहमान ,नीरज राणा, मुजम्मिल ,देवेंद्र त्यागी ,राजू कश्यप ,अलीम और कार्यकर्ता, किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *