Uncategorized

सफ़ा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट में भव्य अखिल भारतीय नातिया मुशायरा का आयोजन

सफ़ा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट में भव्य अखिल भारतीय नातिया मुशायरा का आयोजन

अल्पसंख्यक स्कूल्स विकास मंच के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरनगर
सफ़ा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट, पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) के भव्य सभागार में रविवार देर रात तक चले अखिल भारतीय नातिया मुशायरे ने आध्यात्मिक माहौल बना दिया। देश के मशहूर नातख्वानों ने अपनी सुरीली आवाजों में हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में नातें पेश कर सैकड़ों श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की खास बात रही कि इस मौके पर अल्पसंख्यक स्कूल्स विकास मंच के प्रमुख पदाधिकारियों को सफ़ा ग्रुप की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंच के अध्यक्ष मरगूब इलाही उपाध्यक्ष डॉ. अरशद सम्राट महासचिव जहांगीर आलम इन सभी को सफ़ा ग्रुप के चेयरमैन हाजी मुहम्मद सलीम और डायरेक्टर डॉ. मुहम्मद आमिर ने अपने हाथों से शॉल, स्मृति चिह्न (मोमेंटो) और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इलाके के गणमान्य लोग, शिक्षाविद्, छात्र-छात्राएं और आम जनता मौजूद रही। सफ़ा ग्रुप के प्रिंसिपल और पूरी टीम ने सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। हाजी मुहम्मद सलीम ने कहा, ल“ऐसे आयोजन से न केवल हमारी नई पीढ़ी को पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत और मोहब्बत का पैगाम मिलता है, बल्कि समाज में भाईचारा और एकता भी मजबूत होती है।” मरगूब इलाही ने सफ़ा ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा और आध्यात्मिकता का यह सुंदर संगम आने वाली नस्लों के लिए मिसाल है। मुशायरे का समापन दुआ और सलातो-स्लाम के साथ हुआ। सभी ने इस नेक आयोजन के लिए सफ़ा ग्रुप को दिल से दुआएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *