Uncategorized

जनपद सहारनपुर वासियों के लिए खुशखबरी

जनपद सहारनपुर वासियों के लिए खुशखबरी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित संयुक्त दल पहुंचा नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

संयुक्त दल ने अस्पताल की साफ सफाई, व्यवस्था पेयजल व्यवस्था, बिजली व्यवस्था का लिया जायजा

मरीज के लिए बेहतर सुविधाएं साफ सफाई और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना हमारा प्रथम कर्तव्य: नितिन कुमार

नागल: विगत 4 वर्षों में मलेरिया का बुखार से त्रस्त मैरिज ना मिलने पर जनपद सहारनपुर को प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ इसको लेकर चिकित्सकों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।जिसके परिपेक्ष में संयुक्त दल के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य के नागल निरीक्षण किया गया ।जिसमें संयुक्त दल द्वारा लैब, मलेरिया अनुभाग के अभिलेखों का निरीक्षण भी किया गया। संयुक्त दल द्वारा लैब एवं मलेरिया अभिलेखों के रख रखाव की प्रशंसा की गई एवं समस्त अधिकारी कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा भी की गई। नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण की साफ सफाई ,पानी की निकासी व्यवस्था पर हर्ष व्यक्त किया गया। संयुक्त दल ने मरीजों और परिजनों से संवाद भी किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का व्यापक निरीक्षण किया गया जिसमें अस्पताल के भवननो की स्थिति वार्डों की साफ सफाई बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण, पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता की जांच भी की गई। नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी नितिन कुमार द्वारा कहा गया कि हमारे अस्पताल में मरीजों के लिए साफ सफाई और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का पूर्ण प्रयास किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त दल, डॉ अमित शुक्ला(सीनियर टेक्निकल ऑफिसर,डॉ अफीरा रीजनल कार्डिनेटर वी बी डी के द्वारा निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *