AIMIM कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी
जिला हरिद्वार गांव सराय के द्वारा बिहार चुनाव में AIMIM पार्टी को विधानसभा चुनाव में 5 विधायक मिलने पर AIMIM कार्यकर्ताओं ने बिलाल मस्जिद से एकत्र होकर कर ,ढोल नगाड़ों के साथ खुशियां मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर निजाम अंसारी पूर्व जिला सचिव ने कहा कि बिहार में AIMIM की जीत ने यह तय कर दिया है। कि जनता विकास के मुद्दों पर समर्थन करती है। भाई भतीजवाद, जातिवाद, धर्मवाद से ऊपर उठकर काम करने वाली पार्टी को मौका दिया है। बिहार में AIMIM पार्टी की जीत प्रत्येक कार्यकर्ता एवं देवतुल्य जनता की जीत है। और यह जीत AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी एवं AIMIM संगठन की जीत है। जिन्होंने रात दिन लगकर AIMIM की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। बिहार राज्य में 5 विधायक बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। इस मोके पर डॉक्टर जाकिर अंसारी ने सभी को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि बिहार के अंदर AIMIM पार्टी के जित ने साबित कर दिया है। कि बिहार के अंदर AIMIM के द्वारा विकास किया जाएगा और AIMIM के द्वारा बिहार से जंगल राज को समाप्त कर सुशासन की स्थापना की गई है। बिहार में महिला ,पिछड़ों मजदूर, किसानों ने जातिवाद धर्मवाद से उपर उठकर AIMIM पार्टी को जीत दिलाई है। हम सभी बिहार की जनता को सलाम एवं प्रणाम करते हैं। जिन्होंनेAIMIM पार्टी पर विश्वास किया। इस अवसर पर ,adv तारिक अंसारी, आशु अंसारी, सलमान अंसारी, तनवीर अंसारी, हाजी एजाज अंसारी, जुबैर अंसारी, शौकीन अंसारी, आदि उपस्थित रहे।




