लंढौरा अध्यक्ष डॉ. नसीम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की और जिलाधिकारी हरिद्वार को दी दीपावली की शुभकामनाएं
लंढौरा। दीपावली के पावन पर्व पर लंढौरा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. नसीम ने रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. नसीम ने दोनों अधिकारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
डॉ. नसीम ने कहा कि “दीपों का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दीपावली हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और खुशियाँ लेकर आती है। इस दिन हम अपने घरों को दीपों और रंगोली से सजाते हैं, माँ लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा करते हैं और परिजनों व मित्रों के साथ मिठाइयाँ बाँटकर आनंद मनाते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि “दीपों की यह लौ हमें सिखाती है कि जीवन में कितना भी अंधकार क्यों न हो, एक छोटी सी किरण भी उसे मिटा सकती है। इस दीपावली पर हम सभी अपने हृदय के अंधकार को मिटाकर प्रेम, सद्भावना और एकता के दीप जलाएँ, दूसरों के जीवन में भी खुशियाँ बाँटें और समाज में रोशनी फैलाएँ। डॉ. नसीम ने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और ईश्वर से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उजाला भरने की कामना की।




