ए ए एजुकेशनल सोसाइटी देवबंद सहारनपुर ने लगाया फ्री मेडिकल कैंप
ए ए एजुकेशनल सोसाइटी ने मोहल्ला छोटी खानकाह देवबंद में लगाया फ्री चेकअप फ्री दवाइयां वितरण कैंप।15.10.25
सोसाइटी के मैनेजमेंट डायरेक्टर डॉक्टर उस्मान मसूद रामजी ने बताया कि लोगों को बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए यह कैंप लगाया गया है। हमारा लक्ष्य हर जरूरत मंद तक पहुंचना है
जिस में कॉलोनी के गरीब बेसहारा परिवार के लोगो ने अपना चेकअप कराया और निःशुल्क दवाइयां प्राप्त की मौसम की खराबी की वजह से बच्चों में बुखार नजला खासी एलर्जी रोग बढ़ रहे है मौसम के बदलाव की वजह से एलर्जी और बुखार ज्यादा होता है और पेट के मरीज़ ज्यादा हो जाते हैं इस में अपने खाने पीने की आदत में बदलाव ज़रूरी है साफ सफाई का खास ख्याल रखें सोसाइटी का मकसद है सर्व समाज के लिए आवश्यक कार्यक्रम करते रहना
सोसाइटी के महा सचिव उमर फारूक ने बताया कि सोसाइटी हर जरूरत मंद लोगो के लिए आवश्यक कार्य कर रही है हम वहां पहुंचते हैं जहां जरूरत होती है इसी कड़ी में आज निःशुल्क मेडिसिन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया आगे भी इसी प्रकार कैंप लगाए जाएंगे
कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर उस्मान मसूद रमजी, डॉक्टर आसिफ खान, डॉक्टर हारून, नूर मोहम्मद, वसीम अल्वी, जुनैद सिद्दीकी आदि समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।



