Uncategorized

किसान मजदूर संगठन सोसाइटी के संरक्षक अतर सिंह का 83-वां जन्मदिन मनाया धूमधाम से,सभी ने कि उनके स्वस्थ जीवन में लंबी आयु की कामना

रुड़की।किशनपुर स्थित किसान मजदूर संगठन सोसायटी के जिला कार्यालय पर संगठन के संरक्षक व पूर्व उप निदेशक (शिक्षा) अतर सिंह का 83-वाँ जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान संगठन द्वारा अब तक किए गए सेवा कार्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया,साथ ही आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव ब्रह्म सिंह धीमान व अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष महक सिंह सैनी एडवोकेट ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक अतर सिंह से केक काटकर किया गया।उपस्थित सभी ने उनके स्वस्थ जीवन,लंबी आयु और उज्जवल भविष्य की कामना की।वक्ताओं ने कहा कि वह उप-निदेशक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के पद से सेवानिवृत हुए।उन्होंने अपने जीवन में हमेशा शिक्षा,सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया और दबे कुचले लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा की,वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष महक सिंह एडवोकेट ने कहा कि शिक्षा जगत में अतर सिंह का नाम बहुत ही सम्मान से लिया जाता है,क्योंकि उन्होंने यूपी के दौर में अति पिछड़े जिलों में शिक्षा की अलख जगाई और वहां शिक्षा की क्रांति लाने का भ्रषक प्रयास किया। उनका यह प्रयास आज भी सरकार में अहम योगदान रखता है,वहीं बाद में अतर सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन पर जो उत्साह और प्यार उन्हें दिया गया,वह इसके लिए सभी के आभारी है।उन्होंने कविताओं की पंक्तियों से जीवन का मूल्य ओर अपने जीवन के संघर्ष को बयां किया।बाद में सभी ने अनेकों उपहार देकर व शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गयाइस मौके पर चौ०सेठपाल सिंह,चौ०राजेंद्र सिंह,पूर्व क्षेत्राधिकारी भान सिंह,अरुण सैनी,जिलाध्यक्ष दीपक सैनी,ब्रह्म सिंह धीमान,मुकेश पाल, योगेन्द्र सिंह सैनी समेत बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *