Uncategorized

रिजर्व पुलिस लाइन में आरटीसी सम्मेलन आयोजित, प्रशिक्षु आरक्षियों को दिए गए अनुशासन के निर्देश

रिजर्व पुलिस लाइन में आरटीसी सम्मेलन आयोजित, प्रशिक्षु आरक्षियों को दिए गए अनुशासन के निर्देश

मुजफ्फरनगर
रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर के बहुउद्देशीय हॉल में आज रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने प्रशिक्षु आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और प्रशिक्षण से संबंधित मुद्दों की जानकारी ली।

सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षक अधिकारियों को प्रशिक्षुओं की समस्याओं के त्वरित और समुचित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों को अनुशासन, समयबद्धता, ड्यूटी के प्रति निष्ठा और व्यवहारिक प्रशिक्षण के महत्व पर जोर देते हुए विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। श्रीमती सिद्धार्थ ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण अवधि में अनुशासन और शिष्टाचार का पालन करते हुए पुलिस सेवा के आदर्शों को अपनाने की सलाह दी।

कार्यक्रम में आरटीसी के प्रशिक्षकगण सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। यह सम्मेलन प्रशिक्षु आरक्षियों के कौशल विकास और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *