Uncategorized

सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर/देवबंद
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 100 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर शुरू किए गए अभियान “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत की गई। 5 जून 2025 की रात को गश्त और चेकिंग के दौरान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में, थाना देवबंद के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलौर रोड पर कब्रिस्तान के पास आमिर पुत्र ए. एहतेशाम (निवासी: मोहल्ला शाहबुखारी, थाना देवबंद) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 100 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू की गई है और उसे जल्द ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजब सिंह, हेड कांस्टेबल समीम अहमद, हेड कांस्टेबल ब्रह्मप्रकाश, कांस्टेबल पवन सिरोही आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *