Uncategorized

आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी के आवास पर संगठन की अहम बैठक हुई

आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी के आवास पर संगठन की अहम बैठक हुई राष्ट्रीय सनातनी संगठन नवरात्रि के उपलक्ष में सलेमपुर दादूपुर साईं धाम कॉलोनी फेस (1) में 20 सितंबर से रामायण महाकाव्य को 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायं 8 बजे से लेकर 12: 30 तक दिखाया जाएगा । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि हमारे बच्चे आज हमारी संस्कृति को भूलते जा रहे है हमे अपने ऐसे पर्व पर अपने बच्चों को अपने ग्रंथों महापुरुषों के बारे में जानकारी देनी बहुत जरूरी है और हमारे त्योहारों पर ये बताने का सबसे अच्छा मौका होता है, कॉलोनी वासियों ने उत्साह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों का स्वागत किया और तन, मन धन से साथ देने का वादा भी किया । राष्ट्रीय सनातनी संगठन हर संभव प्रयास करता रहता है कि हमारे बच्चे हमारे सनातन धर्म के बारे में जानकारी रखें और उनको मनोरंजन के साथ साथ ये जानकारी मिलती रहे । कॉलोनी के सभी लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस निर्णय की प्रशंसा की , संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया और कम खर्च में महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित रामायण व अन्य सभी भाषाओं में लिखित भगवान श्री राम का संपूर्ण जीवन चरित्र पाठ प्रोजेक्टर के द्वारा दिखाया जाएगा, ये एक नई पहल संगठन के द्वारा की गई है संगठन ने सभी छेत्र वासियों को स:परिवार इस भव्य कार्यक्रम में भाग लेने का आहवान किया है ।
आज की बैठक में राष्ट्रीय सनातनी संगठन के संस्थापक आचार्य प्राणनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी, राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अनुज सैनी, व शिव सेवा जन कल्याण समिति से प्रदीप शर्मा, कुलवीर सिंह , दीपक भारद्वाज, रिटायर्ड अध्यापक सतेंद्र जी, योगेश धीमान, संदीप सिंह, चंदन सिंह, गौरव शर्मा सहदेव शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *