Uncategorized

ई-रिक्शा पर अवैध कैरियर हटाने का विशेष अभियान जारी।


ई-रिक्शा पर अवैध कैरियर हटाने का विशेष अभियान जारी।

सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग हरिद्वार ने ई-रिक्शा पर लगे अवैध या अनाधिकृत कैरियर हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया जा रहा है।

परिवहन विभाग के अनुसार ई-रिक्शा केवल यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए स्वीकृत हैं। ई-रिक्शा पर अवैध कैरियर लगाकर माल ढुलाई करना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है और यह दुर्घटना की संभावना को बढ़ाता है। ऐसे कैरियर न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा उत्पन्न करते हैं।

अभियान के तहत अब तक 250 वाहनों से अवैध कैरियर हटवाए जा चुके हैं। नियम तोड़ने वालों पर चालान और जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा, 30 वाहन सीज़ किए गए हैं। अधिकारियों ने ई-रिक्शा चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहन से अवैध कैरियर तुरंत हटवाएँ।

परिवहन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए निरंतर जारी रहेगा। विभाग का मानना है कि सभी ई-रिक्शा चालक नियमों का पालन करें तो यात्रियों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सकेगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *