Uncategorized

अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 03 शातिर सदस्य गिरफ्तार, चोरी कि बीस मोटर साईकिले बरामद l

अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 03 शातिर सदस्य गिरफ्तार, चोरी कि बीस मोटर साईकिले बरामद l

पिछले कुछ समय से विशेषकर देहात क्षेत्र से लगातार मिल मिल रही दोपहिया वाहन चोरी की शिकायतों पर क्रमशः थाना बहादराबाद, कोतवाली मंगलौर, सिविल लाईन रूडकी सहित उत्तर प्रदेश के थाना नकुड सहित विभिन्न स्थानों पर मुकदमें दर्ज किए गए थे।
उक्त प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा विशेष टीम का गठन करते हुए जल्द से जल्द इन घटनाओं पर लगाम लगाने एवं इन चोरी की घटनाओं में संलिप्त आपराधिक तत्वों का पर्दाफाश करने के सुस्पष्ट निर्देश दिए गए।
गठित की गयी पुलिस टीम ने संबंधित घटनास्थलों के आसपास से डिजिटल साक्ष्य एकत्रित कर मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। उक्त आधार पर विभिन्न माध्यम से इनपुट हासिल करते हुए तथ्य सामने आए कि उक्त घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह के अलग-अलग सदस्यों की भूमिका सामने आयी। गठित पुलिस टीम ने गिरोह के सदस्यों की शिनाख्त के भरसक प्रयास करते हुए गुप्त सूचना पर मोटर साइकिल सवार 03 व्यक्तियों को रोका। चैक करने पर उक्त बाइक वही मोटर साइकिल चोरी की निकली, जिसकी चोरी के संबंध में थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था।
तीनों संदिग्ध को थाने लाकर विस्तृत पूछताछ करने पर ये जानकारी सामने आयी कि इस गिरोह के पकड़े गए तीनों सदस्यों एवं एक अन्य सदस्य ने मिलकर भीड भाड वाले स्थानों को अपना निशाना बनाते हुए लण्ढौरा/ शिकारपुर मंगलौर से 03 मो0सा0, रविदास घाट सिविल लाईन रूडकी से 03 मो0सा0, पीठ बाजार बहादराबाद से 01 मो0सा0, थाना नकुड सहारनपुर व हरियाणा व दिल्ली राज्यो से अन्य मो0सा0 चोरी की। टीम ने पकड़े गए आरोपित की निशांदेही पर मुलदासपुर स्थित खण्डर से चोरी की कुल 19 मोटर साइकिल बरामद की।
बाद में बरामदा मोटर साइकिलों को चैक करने पर कोतवाली मंगलौर व सिविल लाईन रूडकी क्षेत्र से चुराई गई 03-03 मो0सा0 व थाना नकुड जिला सहारनपुर से चोरी 01 दोपहिया वाहन बरामद हुआ। अभियोग से संबंधित 08 दोपहिया वाहनों के अतिरिक्त शेष बरामद मो0सा0 के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़ा गया मोहित ट्रैक्टर चलाता है, आस मौहम्मद पेशे से हेयर ड्रेसर है जबकी दीपक पाईप लाइन खोदने का काम करता है।
गिरफ्तार आरोपितों में मोहित पुत्र नरेश निवासी, ग्राम मौहम्मदपुर बुर्जुग कोतवाली लक्सर,आस मौहम्मद उर्फ आशू पुत्र रियासत निवासी ग्राम नेहन्तपुर लक्सर, दीपक पुत्र मोतीराम, निवासीग्राम मौहम्मपुर बुर्जुग लक्सर शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *