ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु एस०एस०पी० हरिद्वार के आदेश पर ग्राम भौंरी में आयोजित किया गया चौपाल कार्यक्रम l

नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव अभियान के अन्तर्गत जिन्दगी को है, नशे को ना के तहत लोगो को दिलाई गई शपथ
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री करने के लिए चलाई जा रही ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 एवं *नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव व जिंदगी को हां, नशे को ना अभियान को सफल बनाने हेतु आज *ग्राम भौंरी* में SSP हरिद्वार के आदेश पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नशे की रोकथाम के सम्बन्ध में ग्रामीणो के साथ नशा मुक्त शहर नशा मुक्त गांव के सम्बन्ध में चर्चा की गई और ग्रामीणों को चेताया कि नशे के कारोबार को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारी की मदद करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध भी उसी प्रकार से कार्रवाई की जाएगी जैसा कि नशे के कारोबारी के विरूद्ध की जाती है गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हे नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में भी ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई जिसमें ग्रामीणों द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिये जाने हेतु आश्वासन दिया गया है। नशे से पीड़ित व्यक्तियों की काउंसलिंग एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोडने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव अभियान के अन्तर्गत जिन्दगी को है, नशे को ना के तहत लोगो को शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त *साइबर सरक्षा/ *यातायात सुरक्षा* के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी। नशा मुक्त वाहिनी की पूरी टीम भी चौपाल कार्यक्रम में मौजुद रही।




