Uncategorized

विधायक पंकज मलिक ने चौथे मृतक श्रद्धालु परिवार को सौंपी सहायता राशिमुजफ्फरनगर

विधायक पंकज मलिक ने चौथे मृतक श्रद्धालु परिवार को सौंपी सहायता राशि
मुजफ्फरनगर
जम्मू में मुजफ्फरनगर के माता वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा श्रद्धालुओं की भारी भूस्खलन से दुखद मृत्यु पर सपा राष्ट्रीय महासचिव व सांसद हरेंद्र सिंह मलिक द्वारा
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराने पर उनके निर्देश पर समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर द्वारा कल रामपुरी में तीन परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी।
आज ग्राम तीरपड़ी विधानसभा चरथावल में चौथे मृतक श्रद्धालु के परिजनों से समाजवादी पार्टी विधायक पंकज मलिक ने मिलकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शोक संवेदना संदेश देने के साथ समाजवादी पार्टी की ओर से उनको सहायता राशि प्रदान की।
समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक ने परिजनों से मिलकर दुख जताते हुए कहा कि इस दुखद घटना में अपनों को खोने वालों को इस कठिन दुख को सहने की परमात्मा शक्ति दे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति शोक संवेदना संदेश भेजने के साथ प्रदेश की जनता के हर दुख में साथ खड़े रहने वाले अखिलेश यादव जी ने आर्थिक सहायता भी प्रदान करने के निर्देश दिए थे।
उनके साथ मीरापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी लियाकत अली सपा प्रदेश सचिव नौशाद अली,सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू,जिला उपाध्यक्ष पवन बंसल, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, जिला सचिव चौधरी यशपाल सिंह सपा विधानसभा अध्यक्ष चरथावल इमरोज़ पायलट, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी आदि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *