रुड़की बेलडा आरटीओ गेट से युवक की बुलेट चोरी
रुड़की। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत आरटीओ बेलड़ा के मेन गेट से अज्ञात चोर बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर निवासी आमिर आज़म पुत्र फैमुद्दीन ने अपनी बुलेट क्लासिक 350 (रंग-चैरी, मॉडल-2018, नंबर-यूके17एच 7225) 20 अगस्त को दोपहर लगभग 12 से 1 बजे के बीच आरटीओ गेट के पास खड़ी की थी। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर बाइक गायब मिली।


पीड़ित ने आसपास खोजबीन की लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चला। बाद में सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिनमें एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी करता हुआ नजर आया।

पीड़ित ने कोतवाली सिविल लाइन में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



