श्री कृष्ण युवा मण्डल चौक बाजार बाहदराबाद ने कान्हा का मनाया जसूठन, वितरित किया हलवे का प्रसाद l
श्री कृष्ण युवा मण्डल बाहदराबाद द्वारा श्री कृष्ण का जसूठन धूम धाम के साथ मनाया l इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की और हलवे का भोग लगाया, जिसे बाद में ग्रामीणों में वितरित किया l
जसूठन के लिए कार्यकर्ता झंडा चौक पर एकत्रित हुए और यहां भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर उन्हें हलवे का भोग लगाया l उसके पश्चात् कार्यकर्ताओ ने हलवे को प्रसाद के रूप में ग्रामीणों को वितरित किया l
जसूठन में श्री कृष्ण युवा मण्डल के दीपांकार चौहान, सचिन चौहान ( नीशू ), शैलेन्द्र चौहान, चेतन चौहान, विक्रांत चौहान, शोभित चौहान, शुभम ( गुड्डू ), पप्पन एवं वरुण चौहान, हार्दिक पारासर आदि शामिल रहे l




