Uncategorized

वित्तीय सेवाए विभाग द्वारा सेंचूरेशन कैम्प का किया आयोजन l

वित्तीय सेवाए विभाग द्वारा सेंचूरेशन कैम्प का किया आयोजन l

वित्तीय सेवाएँ विभाग के दिशा-निर्देशानुसार ब्लॉक बहादराबाद के खेड़ी ग्राम सभा में वित्तीय समावेशन के सैचुरेशन कैम्प का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जयपाल चौहान, दर्जाधारी राज्य मंत्री उत्तराखंड द्वारा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरविन्द कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक,
श्रीमती नीता बेहरामफ्रेम,महाप्रबंधक,
धीरेज कुमार अरोड़ा, उप महाप्रबंधक रविन्द्र पांडे, सर्कल हेड, पंजाब नेशनल बैंक, हरिद्वार, दिनेश गुप्ता, मुख्य प्रबंधक पीएनबी , अतुल मोहन गुप्ता, ब्रांच मैनेजर बहादराबाद राकेश मिया,मनोज गौतम तथा ग्राम प्रधान प्रवीण चौहान सहित सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कैम्प में डी एफ एस के निर्देशानुसार रि केवासी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

मुख्य अतिथि रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया के क्षेत्रीय निदेशक अरविन्द कुमार ने सभी पात्र खातों में अनिवार्य रूप से के वाई सी पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि रि – के वाई सी क्यों आवश्यक है और कहा कि “जब बैंक स्वयं आपके पास सेवा लेकर आया है तो आपको इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए।”
पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख रविन्द्र पांडे ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नामांकन, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव, किसान ऋण आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सरकारी योजनाओं से जुड़ना और उनका लाभ लेना कितना सुगम है, बैंक आप के द्वार पर आ रहा है, आप सरकारी योजनाओं का लाभ जरूर उठाएं।
इस कैंप में जनता मौके पर ही रि के वाई सी करवाए और सोशल सिक्योरिटी स्कीम से जुड़ सके इसके लिए पीएनबी ने ग्राम में ही अपने बैंक के 5 काउंटर लगवाए।
इस कैम्प में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर बैंकिंग सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर ही विभिन्न योजनाओं से जुड़ने का लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *