कावड़ मेला पंहुचा अपने चरम पर, हर उम्र के भक्त उठा रहे हैं कावड़ l
बहादराबाद 17 जुलाई ( महिपाल )
हरिद्वार का कावड़ मेला अब चरम पर पहुंचने लगा हैं जबकि इस समय पंचक चल रहे गे जिसमे कावड़ उठाने वाले को पांच बाई कावड़ उठानी पडती है इसका भि कोई प्रभाव कावड़ियों पर नहीं पद रहा है l
कावडिए बिना किसी बधा के कावड़ लेकर तेजी से लोट रहे है ताकि आगामी 23 जुलाई को पड़ने वाली शिव रात्रि को अपने अपने शिवालयों पर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक कर सकें l
कावड़ में अनेक प्रकार के रंग देखने को मिल रहे हैं कहीं 100-200 लीटर भरे कलशो को कंधो पर रख कर लोट रहे हैं तो कुछ परम्परागात कावड़ को लवकर चल रहे he बारिश को या तपती धूप हों कावड़ियों के कदम नहीं रुक रहे हैं l
आज एक 5 साल व 8 साल के दो भाइयो को कंधे पर जल लेकर जाते देख कर स्थानीय निवासी हैरत में पद गए जब 5 साल अमन और 8 साल के आदित्य, जो हरिद्वार से करनाल के लिए जल लेकर जाते देखे गए उन्हें सभी हैरात से देख रहे थे इतनी छोटी सी उम्र में इतना लाम्बा सफर कैसे होगा l
परन्तु दोने बच्चे अपनी धुन में बम भोले के नारे लगाते नहर पटरी से जल कि कावड़ अपने कंधो पर रख कर बिना रुके चले ही जा रहे हैं, यही हैं आस्था की ताकत l
वहीं हर कोई किसी न किसी तरह कावड़ियों की सेवा कर पुण्य कमाने में लगा हुआ हैं आज भि नहर पटरी पर एजिल एकेडमी की बास्केट बाल टीम के सदस्यों ने कावड़ पटरी पर कावड़ियों को खीर का प्रसाद वितरित कर पुण्य कमाया टीम में
आदर्श कुमार, शिव चौहान, अतिका चौहान, हर्ष, अनुराग देवांश, रिद्धिमा, वासु, देव शामिल रहे l




