शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाला एक व्यक्ति पुलिस ने किया गिरफ्तार। लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रूप से सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया, जिसका पालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपक चौधरी कोतवाली लक्सर, कानि० अरुण नेगी कोतवाली लक्सर, कानि० मोहित खंतवाल कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा लक्सर थाना क्षेत्र से शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के विरोध कोतवाली लक्सर पर धारा 170 बी०एन०एस०एस० के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार अभियुक्त पुनीत कुमार पुत्र अवनीश निवासी स्वाहेड़ी बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




