राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया एवं डेंगू रोगों के संचरण काल के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर में आशा कार्य कर्ताओं का व्यापक दक्षता सुधार प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
जनपद मुजफ्फरनगर में आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के 60 बैच चलाए जाएंगे प्रति ब्लॉक 6 बैच चलाए जाएंगे जिसमे प्रति बैच 23 आशा एवं दो एएनएम को प्रशिक्षित किया जाएगा मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर डॉक्टर सुनील कुमार तेवतिया के निर्देशों के अनुसार कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा इस प्रशिक्षण की एक व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है नियमित टीकाकरण वाले दिवसों बुधवार व शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम से मुक्त रखा गया है राज्य स्तर से प्राप्त प्रशिक्षण सामग्री का उपयोग करते हुए समस्त मलेरिया निरीक्षक अपने-अपने आवंटित ब्लॉकों में यह प्रशिक्षण प्रदान करेंगे यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 23 जून 2025 से प्रारंभ होकर 8 जुलाई 2025 तक चलाया जाएगा। इस आगामी दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में बुखार के रोगियों की र्रैपिड किट द्वारा जांच के साथ-साथ उन्हें डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया जापानी बुखार इत्यादि रोगों से बचाव के विषय में स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करेगी तथा उनके घरों में मच्छर प्रजनन परिस्थितियों का निरीक्षण करते हुए उन्हें समाप्त कराया जाना सुनिश्चित करेंगी। मानसून के दिनों में मच्छरों का घनत्व बढ़ जाता है जिससे वेक्टर जनित रोगों के प्रसार की संभावना में वृद्धि होती है ऐसी स्थिति में प्रथम पंक्ति की पंक्ति की कार्यकर्ता आशा आंगनबाड़ी एवं की पहुंचे घर-घर तक होने के कारण व्यक्ति जनित रोगों के प्रसार को नियंत्रित करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।



