शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाला अभियुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार। लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले, संदिग्ध व्यक्ति, असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु जनपद हरिद्वार के सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था, जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी कोतवाली लक्सर, कानि० अनूप पोखरियाल कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा लक्सर क्षेत्र से शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्ति शाहरुख पुत्र शब्दाल अली निवासी तुगलकपुर कन्हैड़ा पुरकाजी मुजफ्फरनगर पुरकाजी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर 170बी ०एन०एस०एस०मे अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




