अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर चढ़ा हरिद्वार पुलिस के हत्थे
क्षेत्र में पुलिस की निरन्तर सक्रियता/निगरानी से मिली कामयाबी
नशा तस्कर के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी
11.4 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को धर दबोचा
मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 को सफल बनाने के लिये *SSP हरिद्वार* द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की कमर तोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है उक्त अभियान के दृष्टीगत थाना पथरी द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से टीमें गठित कर संघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है ।
दिनांक 09.06.2025 को पथरी पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग एक नशा तस्कर को 11.4 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पथरी क्षेत्र से पकड़ा गया।
आरोपी के विरूद्ध थाना पथरी पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 520/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना बहादराबाद।
नाम पता आरोपी
जान आलम पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम इक्कड़ खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार।
विवरण बरामदगी-
1- 11.4 ग्राम अवैध स्मैक
2- ₹8500/- नगद
3- एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
पुलिस टीम-
1- व0उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी
2- कांनि0 अजीत तोमर
3- कांनि0 सुशील कुमार




