इमली खेड़ा धर्मपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन, शहीदों को किया नमन
कलियर (हरिद्वार): कलियर विधानसभा क्षेत्र के इमली खेड़ा धर्मपुर गांव में देशभक्ति की अद्भुत मिसाल देखने को मिली जब सभी क्षेत्रवासियों ने मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस आयोजन का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।
तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने अमर शहीदों को नमन किया और देश की सेना के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारत की धरती पर अगर कोई भी गद्दार देश को नुकसान पहुँचाने की कोशिश करेगा, तो देश उसे उसी की भाषा में जवाब देने में सक्षम है।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो सभी धर्मों का सम्मान करता है और सभी भारतवासी एक हैं। हम सभी को अपने देश पर गर्व है और हम एकजुट होकर देश की रक्षा और विकास में योगदान देने के लिए संकल्पित हैं।
इस कार्यक्रम में अनिल, पंडित कृष्णा नक्षअवस्थी, पप्पू कश्यप, बिजेनर नम्पी, सचिन पाल, दुनिल, काका, विशांत, विक्रम, देवा, काला, नेवाराम, योगेन्द्र, शिब्बू दृष्टी, चिक्की तृप्ति, अन्तिमा, दिपांशी, आमित, मिरज, वन, अनुराग, महेन्द्र, अर्जुन, नक्ष्मण
पंडित कृष्णा नंदन अवस्थी विजेंद्र पाल अनिल सचिन पाल अनिल काका विशांत विक्रम देवा काला सेवाराम योगेंद्र सिब्बू सृष्टि चिकि अंतिम दीपांसी अमित नीरज अनुराग लक्षमन
समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे
और उन्होंने पूरे जोश और उमंग के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नारों और राष्ट्रगान के साथ हुआ।



