न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक वारंटी किया गिरफ्तार। लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा न्यायालय से प्राप्त आदेशों को सत प्रतिशत तमिल किए जाने हेतु निर्देश जारी किया था, जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया, गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक हरीश गैरोला कोतवाली लक्सर, स्वदेश कोतवाली लक्सर, कपिल देव कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा लक्सर थाना क्षेत्र से वारंटी जुल्फिकार पुत्र खलील निवासी ग्राम खड़ंजा कुतुबपुर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




