Uncategorized

अवैध चाकू के साथ एक व्यक्ति को लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध चाकू के साथ एक व्यक्ति को लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार। लकसर एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों / संदिग्ध व्यक्तियों / सामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देश जारी किया गया था। जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमलकन्त रतूड़ी कोतवाली लक्सर, कानि० अनिल वर्मा कोतवाली लक्सर, कानि० महेंद्र सिंह कोतवाल लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस द्वारा व्यक्ति पारस पुत्र विनोद कुमार निवासी शिवपुरी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पर मु० अ० स० 556/25 धारा 4/25 स्वस्थ अधिनियम मे आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *