नफीस रंगरेज बने लंढौरा प्रेस क्लब रजि० के अध्यक्ष
लंढौरा
लंढौरा प्रेस क्लब की
लंढौरा प्रेस क्लब की पूर्व में गठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर सभी पत्रकारों की सहमति पर नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। जिसमें नफीस रंगरेज को सर्वसहमति से अध्यक्ष चुन लिया गया।
लंढौरा प्रेस क्लब (रजि०) के पूर्व अध्यक्ष नसीम रहमान का कार्यकाल समाप्त होने पर रविवार को लंढौरा प्रेस क्लब के पत्रकारों की एक बैठक पत्रकार सद्दाम अली के कार्यालय पर आयोजित की गई बैठक में अध्यक्ष पद को लेकर नसीम रहमान व नफीस रंगरेज ने अपनी अपनी दावेदारी की वरिष्ठ पत्रकार मांगेराम गोर तथा पत्रकार सद्दाम अली ने अध्यक्ष पद के लिए नफीस रंगरेज का नाम रखा जिस पर सभी पत्रकारों ने सहमति जताते हुए नफीस रंगरेज को क्लब का अध्यक्ष चुन लिया गया। अध्यक्ष की अनुमति के बाद नसीम रहमान को संरक्षक सद्दाम अली महासचिव नवनीत चौधरी उपाध्यक्ष मांगेराम गोर सचिव मेहरबान मलिक को कोषाध्यक्ष
मनोनीत किया गया। डाक्टर शकील अहमद व अरुण हरित को विशेष आमंत्रित सदस्य तथा सलमान राणा को सदस्य कार्यकारिणी बनाया गया। बैठक में नसीम रहमान, नफीस रंगरेज, मांगेराम गोर, सद्दाम अली, नवनीत चौधरी, सलमान राणा आदि पत्रकार मौजूद रहे।
फोटो समाचार




