Uncategorized

20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार। लकसर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में नशे की अवैध तस्करी / बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा सक्रिय रहकर चौकी क्षेत्र से दो शराब तस्करों को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों में बालेश पुत्र हरिराम निवासी ग्राम डूंगरपुर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार व रोशन पुत्र करणपाल निवासी ढाढेकी ढाणा कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि लक्सर थाना क्षेत्र से दो युवकों को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पर मु० अ० स० 526/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम बलेश, मु० अ० स० 527/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम रोशन के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *