Uncategorized

बिना सत्यापन कराए जाने पर 42 मकान मालिकों का 420,000 रुपये का चालान किया गया

बिना सत्यापन कराए जाने पर 42 मकान मालिकों का 420,000 रुपये का चालान किया गया

जनपद मे होने वाली आपराधिक घटनाओ की रोकथाम व जनपद में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के आदेशानुसार थाना सिडकुल पुलिस द्वारा आज दिनाक 11.05.2025 को डेंसो चौक हरीनगर गणपति विहार में रहने वाले किरायेदारों के सत्यापन के लिऐ व्यापक रूप से सत्यापन अभियान चलाया गया जिसमे थाने पर मौजूद समस्त उपनिरीक्षक गण द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ अभियान चलाया गया अभियान के दौरान करीब 95 मकानों का सत्यापन किया गया जिसमे किरायादारो का सत्यापन न पाए जाने पर 42 मकान मालिको के द्वारा किरायेदारों का सत्यापन नही कराए जाने पर 420,000 रुपये के चालान किए गए साथ ही आमजन को किरायदारो का सत्यपान कराने के लिए सभी को जागरुक किया गया समय-समय पर उक्त अभियान बादस्तूर जारी रहेगा।
पुलिस टीम
1.थानाध्यक्ष श्री मनोहर सिंह भंडारी थाना सिडकुल।

  1. वरिष्ठ उप निरीक्षक नंदकिशोर ग्वाड़ी थाना सिडकुल
    3.महिला उप निरीक्षक शैलेंद्र ममगई थाना सिडकुल।
  2. उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह थाना सिडकुल।
    5.उप निरीक्षक मनीषा नेगी थाना सिडकुल।
  3. एडिशनल उप निरीक्षक जगदीश रावत थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
  4. एडिशनल उप निरीक्षक हरिश्चंद्र थाना सिडकुल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *