Uncategorized

औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद में फायर स्टेशन का हुआ शुभारंभ

औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद में फायर स्टेशन का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के घोषणा के अनुरूप अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश एवं निर्देश के अनुपालन के क्रम में औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद में नव स्थापित फायर स्टेशन के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रानीपुर विधानसभा आदेश चौहान,अति विशिष्ट अतिथि प्रमेंद्र डोभाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार, राजीव शर्मा नगरपालिका अध्यक्ष शिवालिक नगर, विशिष्ट अतिथि कमल किशोर कफलटिया, क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल हरिद्वार, उतम कुमार तिवारी, क्षेत्रीय महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र हरिद्वार की गरिमामय उपस्थिति में औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद में विधायक रानीपुर विधानसभा आदेश चौहान के कर कमलों द्वारा फ़ीता काटकर फायर स्टेशन बहादराबाद का शुभारंभ किया गया ।
सभी सम्मानित अतिथि गणों ने अपने संबोधन में बताया कि यह क्षेत्र औधोगिक क्षेत्र होने के कारण अग्निकांडो की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है, इस क्षेत्र में फायर स्टेशन का होना अति आवश्यक था, आम जनमानस को भी किसी भी अग्नि दुर्घटना के समय तत्काल सहायता मिलेगी l उद्योगों की सुरक्षा आम जनमानस की सुविधा राष्ट्र की संपत्ति जनहानि रोकने में यह फायर स्टेशन मील का पत्थर साबित होगा l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने सभी महानुभाव का उक्त कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया ।
उद्घाटन समारोह कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात जितेंद्र मेहरा, ए एस पी जितेंद्र चौधरी, क्षेत्राधिकारी सदर हरिद्वार, बहादराबाद इंडस्टरीज डेवलपमेंट एसोसिएशन के नामित प्रतिनिधि अध्यक्ष सुनील पांडे, उपाध्यक्ष आत्मा सिंह, महासचिव सुखदेव सिंह, सचिव अविनाश गोयल, कोषाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, संयोजक रंजित सिंह, अग्निशमन अधिकारी मायापुर, बीरबल, अग्निशमन अधिकारी सिडकुल अनिल कुमार त्यागी, प्रभारी फायर यूनिट बहादराबाद लीडिंग फायरमैन कुंवर सिंह राणा समस्त स्टाफ के सहित मौजूद रहे।
बहादराबाद इंडस्टरीज डेवलपमेंट एसोसिएशन ने फायर स्टेशन स्थापित करने पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड पुलिस एवं पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं देहरादून, पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय जनपद हरिद्वार का आभार जताया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *