Uncategorized

ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन का बड़ा कुनबा,

ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन का बड़ा कुनबा,

नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश)।
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संगठन ने उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद में अपनी ताकत और संगठनात्मक विस्तार को और मजबूत करते हुए बड़ी नियुक्तियों की घोषणा की है। संगठन के अनुज वर्मा के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष के पद पर सुहेल खान को नियुक्त किया गया है। वहीं, संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए हिमांशु तायल को बिजनौर जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

यह नियुक्तियाँ संगठन के बढ़ते प्रभाव और पत्रकारों के हितों की मजबूती से रक्षा करने के संकल्प का प्रतीक हैं। संगठन का उद्देश्य निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना है।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सोहेल खान और जिला अध्यक्ष हिमांशु तायल ने संगठन की नीतियों का पालन करते हुए पत्रकार समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दी हैं और आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में ऑल इंडिया पत्रकार एसोसिएशन एकता नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *