Uncategorized

220 किलो नीलगाय मांस के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

220 किलो नीलगाय मांस के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार। लक्सर एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित अपराधियों /संदिग्ध व्यक्तियों / असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार जनपद के सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया, जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिसमें उप निरीक्षक कमलकांत रतुडी कोतवाली लक्सर, प्रदीप कनौजिया कोतवाली लकसर, कानिo महेंद्र सिंह कोतवाली लक्सर, कानिo अनिल वर्मा कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17/ 4/ 2025 को सघन चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर वाहन संख्या यूके 17 टी ए 0507 मे सवार चार व्यक्तियों को 220 किलो नीलगाय मांस व गाय का मांस काटने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों में आजम अली पुत्र इसरार अली बड़ा बागड़ सुल्तानपुर लक्सर जिला हरिद्वार, इसरार पुत्र अशरफ अली निवासी दाब मोहल्ला सुल्तानपुर लक्सर जिला हरिद्वार, फैसल पुत्र इकबाल निवासी बड़ा बागड़ सुल्तानपुर लक्सर जिला हरिद्वार, मोहम्मद मलिक पुत्र मिंडा हसन निवासी ढाब मोहल्ला सुल्तानपुर लक्सर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हाजा पर मुo अo सo 431/25 धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *