Uncategorized

विधायक को धमकी देने व पैसों की डिमांड करने वाले को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

विधायक को धमकी देने व पैसों की डिमांड करने वाले को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार lबहादराबाद 18 फरवरी ( महिपाल ) गत 16 फरवरी को को वादी रोमिश कुमार, जन सम्पर्क अधिकारी विधायक श्री आदेश चौहान 26 बी०एच०ई०एल० रानीपुर, हरिद्वार, उत्तराखण्ड द्वारा थाना बहादराबाद पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल न0 9871933657 व 9220386406 से दिनांक 14-02-2025 को माननीय विधायक श्री आदेश चौहान को फोन कर स्वयं को केन्द्रीय गृह मन्त्री अमित शाह जी का पुत्र बताते हुए पैसो की मांग करने के सम्बंध में थाना बहादराबाद पर मु0अ0स० 102/25 धारा 308(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सीओ ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।कप्तान द्वारा प्रकरण प्रधानमंत्री कार्यालय व माननीय गृहमंत्री भारत सरकार से जुडा होने के कारण पूरे मामले पर शुरू से नजर बनाकर रखी और एसपी सिटी एवं संबंधित पर्यवेक्षक अधिकारियों से समय-समय पर मामले की जानकारी ली एवं खुलासे के लिए गठित टीमों से स्वयं वार्ता की जिसके सफल परिणाम, “सफलता के रूप में” सामने आए। गठित पुलिस टीमों द्वारा मोबाईल नंबरों के सीडीआर, आईएमईआई व समय-समय पर बदल रही लोकेशन का गहराई से विवेचन करते हुए गाजियाबाद व दिल्ली में एक के बाद एक, कई ठिकानों पर थोड़े-थोड़े समय के अंतराल में लगातार दबिश दी। लगातार दबिश एवं अलग-अलग टीमों को मिल रही छोटी बड़ी लाभदायक सूचनाओं (लीड) को आपस में जोड़ते हुए पुलिस टीमों द्वारा कल देर शाम अभियुक्त प्रियांशु पन्त को दिल्ली से घटना में प्रयुक्त मोबाइल के साथ दबोचा गया।अभियुक्त प्रियांशु पुत्र बंसल, निवासी सीमाल गांव बेरीनाथ बागेश्वर हाल निवासी 1085 मयूर विहार थाना गाजीपुर पूर्वी दिल्ली ने पैसों की तंगी व लग्जरी लाइफ के चलते अपने अन्य दो साथियों उवेश अहमद व गौरवनाथ के साथ मिलकर कुछ बड़ा करने का प्लान बनाया जिससे एक झटके में मोटी कमाई हो जाए लेकिन तेजतर्रार हरिद्वार पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।जानकारीनुसार उन्होंने रूद्रपुर विधायक शिव अरोडा व नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्य को भी फोन कर पैसे की डिमाण्ड की थी। जिनके विरूद्ध कोतवाली नैनीताल व कोतवाली रूद्रपुर में भी अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।उवेश अहमद को रुद्रपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिसको “वारंट बी” पर हरिद्वार लाया जाएगा।अभियुक्त गौरवनाथ वर्ष 2024 में खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय में सचिव बताकर विधायक से पैसों की डिमांड करने पर नासिक से जेल भी जा चुका है।अभियोग में दौराने विवेचना धारा 3(5), 308(7), 319(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। प्रकरण प्रधानमंत्री कार्यालय व माननीय गृहमंत्री भारत सरकार से जुडा होने के कारण पूरे मामले पर हरिद्वार पुलिस के साथ-साथ अन्य जांच एजेंसीज की भी कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।हरिद्वार सीआईयू एवं थाना बहादराबाद पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता स्थानीय जनता द्वारा कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सधे हुए नेतृत्व एवं कार्यशैली की प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *