हिन्द वेलफेयर सोसायटी ने शबे बरात पर किया सेवा कार्य
13 फरवरी 2025 को हिन्द वेलफेयर सोसायटी की टीम ने शबे बरात की मुकद्दस रात पर नेक पहल करते हुए बाग वाली मस्जिद, रहमत मस्जिद, मछुआरों वाली मस्जिद और जोहड़ वाली मस्जिद में इबादत में मशगूल लोगों के लिए हल्के नाश्ते की व्यवस्था की।
सोसायटी ने अल्लाह के शुक्र से करीब 300 लोगों को चाय और पकौड़ी वितरित की, जिससे इबादत में लगे लोगों को सहूलियत मिली। यह आयोजन सोसायटी के सदस्यों की मेहनत, लगन और दुआओं से पूरी तरह सफल रहा।
सोसायटी ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी साथियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।



