पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे से बचाव के लिए किया जागरूक।
लक्सर पुलिस के द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए सुल्तानपुर पुलिस चौकी के सामने लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया है लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकार नताशा सिंह एवं कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि नशा जिस घर में भी घुस जाता है उस घर को बर्बाद होने से कोई नहीं रोक सकता क्योंकि पंजाब जैसा प्रदेश नशे की दलदल में फंस गया है उन्होंने कहा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए अभियान को सफल बनाने के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित किया गया है उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार लोगों को कभी स्कूल के माध्यम से कभी चौपाल के माध्यम से कभी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया जा रहा है, कि सभी को अवैध नशे से बचना चाहिए क्योंकि नशा ऐसी बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं हैl उन्होंने कहा सभी स्कूली बच्चों एवं आमजन को अपने घर गांव क्षेत्र में लोगों को समझना चाहिए की सभी नशे से बचे और अपने परिवार रिश्तेदार को भी नशे से बचाए जिससे कोई अनहोनी ना हो सके नुक्कड़ नाटक के मौके पर जो पुलिसकर्मी मौजूद रहे उनमें सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी लोकपाल परमार भीकमपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह रायसी पुलिस चौकी प्रभारी कमलकांत रतूड़ी उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह आदि पुलिसकर्मी एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे




