Uncategorized

रुड़की मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता को इस्लामनगर वासियों ने लड्डुओं से तोला,

रुड़की मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता को इस्लामनगर वासियों ने लड्डुओं से तोला, क्षेत्र के पिछड़ेपन के लिए पूर्व प्रतिनिधि जिम्मेदार

रुड़की। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि नगर और सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि इस बार जनता के आशीर्वाद से उनकी धर्मपत्नी पूजा गुप्ता को मेयर बनने का अवसर मिला तो नगर में विकास की गंगा बहाई जाएगी।

सचिन गुप्ता इस्लामनगर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्य लंबे समय से रुके पड़े हैं। भारतनगर सहित अन्य क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। टूटी सड़कों, गंदगी से भरी नालियों, कूड़े के ढेर और पथ प्रकाश की खराब स्थिति ने नागरिकों के जीवन को कठिन बना दिया है। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि उन पर भरोसा जताया गया तो वे इन समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर करेंगे।

इस मौके पर मेयर पद की प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने भी जनता से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हें एक बार सेवा का अवसर देकर क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने का मौका दिया जाए। पूजा गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि वह नगर को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत करेंगी।

प्रधान नदीम आलम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज एकजुट होकर पूजा गुप्ता के पक्ष में मतदान करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जटिल समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा।

इस अवसर पर इस्लामनगर वासियों ने पूजा गुप्ता को लड्डुओं से तोलकर अपना समर्थन व्यक्त किया और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सभा का संचालन सरदार परमजीत सिंह खोकर ने किया।

इस दौरान अब्दुल हसीब आलम, मोहम्मद अकरम, हाजी जमील अहमद, वसीम सलमानी, मोहम्मद गुलबहार, मोहम्मद शकील, नईम त्यागी, मोहम्मद इनाम, मोहम्मद शाहिद समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *