साँझ होते ही जगली हाथी ने अपनी धमक से फैलाई दहशत l
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
आज दिन छिपते ही लक्ष्मी विहार फेस 1 की गली नंबर 1 में एक जंगली हाथी को टहलते दिख कर यहां के निवासियों में दहशत फेल गई l हाथी कुछ देर गली में घूमता रहा लेकिन उसने किसी को कोई नुकसान नहीं दिया l यहां के निवासी अपनी छतो से वीडियो फ़िल्म बनाते रहे l कुछ देर के बाद हाथी मुख्य सडक से होकर पृथ्वीराज तिराहे की ओर मस्त चल से चलता हुआ निकल गया l
उल्लेखनीय है कि लगभग 15 दिन पहले भी यहाँ एक जगली हाथी को टहलता हुआ देखा गया था l जिससे यहां के निवासियों में दहशत बानी हुई है l



