Uncategorized

फर्स्ट सीनियर और सेस्टोबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया

फर्स्ट सीनियर और सेस्टोबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया

नसीम अंसारी

हरिद्वार ग्राम बहादुरपुर जट के महारानी लक्ष्मीबाई मिनी स्टेडियम में फर्स्ट सीनियर और सेस्टोबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिफर्स्ट जूनियर स्टेटप का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फिता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। और कहा कि खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी उत्तराखंड की सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी नौकरियों में विशिष्ट खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत का आरक्षण दिया है। और खेल महाकुंभ के आयोजन से भी अच्छे खिलाड़ियों का चयन हो रहा है। इस अवसर पर इस अवसर पर सीस्टोबॉल टूर्नामेंट के आयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उत्तराखंड की प्रथम सीनियर और जूनियर सेस्टोबोल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विजेता टीम दूसरे राज्य में खेलने के लिए जाएगी। पहला मैच पौड़ी और कोटद्वार के बीच खेला गया। जिसने पौड़ी की टीम ने कोटद्वार की टीम को चार अंकों से पराजित किया। पौड़ी की टीम ने 12 और कोटद्वार की टीम ने 8 अंक बनाए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल ,बी डी सी सदस्य चंद किरण सिंह,चौधरी सत्य कुमार, चंदशेखर यादव ,रेनू चौधरी, चीनू चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, जनरल सेक्रेट्री उत्तराखंड शशिकांत, डिस्टिक सेक्रेट्री हरिद्वार अरुण रेड्डी, लक्ष्मी देवी प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तराखंड , सुनीता गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य, रीना कुमारी, निर्दोष, हिमांशु डॉक्टर रमेश चंद शर्मा ,भारत भूषण एथलेटिक्स कोच, अजय यादव ,सुरेंद्र कुमार, जिवेन्द्र तोमर, आयुष तोमर, अमित पाल , संजय सिंघानिया ,संजीव कुमार, मंगेश कुमार, सचिन कुमार आर्य,आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *