Uncategorized

झबरेडी कला में मत्स्य पालन विभाग का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट ओमवीर सिंह

झबरेडी कला में मत्स्य पालन विभाग का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नारसन ब्लॉक, झबरेडी कला, 19 नवंबर 2024
आज झबरेडी कला गांव में मत्स्य पालन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नारसन ब्लॉक के अधिकारी अमित पनोली ने मत्स्य पालकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि जैसे कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों का पंजीकरण जरूरी है, वैसे ही मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मत्स्य पालकों को नेशनल फिशरिज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। इस रजिस्ट्रेशन के जरिए सभी सरकारी लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
मत्स्य पालक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक खाता संबंधी जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत किया जाएगा।

कार्यक्रम में गांव के प्रमुख व्यक्तियों में विजयपाल कश्यप, अजय कश्यप, राजकुमार कश्यप, अजब, ओमवीर सिंह, और नीटू आदि उपस्थित रहे। सभी ने मत्स्य पालन योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी को सराहा और सरकार के निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *