हरिद्वार
युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, हरिद्वार द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार में जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2024 अन्तर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन आज दिनांक 14.11.2024 को बास्केटबाॅल, बैडमिन्टन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री त्रिलोक पाल सिंह-वेटरन ओलम्पियन, श्रीमती शबाली गुरूंग-जिला क्रीड़ा अधिकारी, श्री कर्ण पाल सिंह-अध्यापक, श्री प्रमोद चन्द्र पाण्डेय-जिला युवा कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में युवा खिलाड़ियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान लगभग-300-400 दर्शक/खिलाड़ी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा अपने-अपने खिलाड़ियों/टीमों का उत्साहवर्धन किया गया। सायं 05ः00 बजे तक आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्राप्त अन्तिम परिणाम निम्नानुसार हैं, अन्य प्रतियोगितायें जारी हैं-
क्र0
सं0 खेल विधा आयु वर्ग भार वर्ग बालक बालिका
प्रथम द्वितीय तृतीय प्रथम द्वितीय तृतीय
1
बाॅक्सिंग अण्डर-14 50-52 किग्रा – – – प्रशंसा सिंह तेजस्वी ईशू देशवाल
अण्डर-17 46-48 किग्रा – – – सुरभिका नक्श निर्दोषा गर्ग
57-63 किग्रा – – – प्रतिष्ठा चैधरी साक्षी वर्मा कृष्टी
52-54 किग्रा तनमय शर्मा आदित्य मुकुल चैधरी – – –
2 बैडमिन्टन (एकल) अण्डर-14 – तनिष्क अरोड़ा पार्थ त्यागी अभिमन्य सिंह नेगी
3
बास्केटबाल
अण्डर-14 – – – – एम्बिशन हूप्स हूपर्स बास्केटबाल एकेडमी डी0ए0वी0
अण्डर-17 – – – – डी0ए0वी0 हूपर्स बास्केटबाल एकेडमी एम्बिशन हूप्स
बास्केटबाल में एम्बिशन हूप्स की अण्डर-14 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 03 पाॅइन्ट्स से प्रथम स्थान तथा डी0ए0वी0 की अण्डर-17 बालिका टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निर्णायकों में बैडमिन्टन-श्री मंगल सिंह, युवराज सिंह, विशाल कुमार, सूरज ठाकुर, अंशुल मेहरा, वंश, कबीर, बाॅक्सिंग-श्री नवीन चैहान, राकेश कुमार, विशाल सालार, सिद्धार्थ सिंह, अनिकेत, नवीन ठाकुर, श्रीराज, नीरज शर्मा, संगीत जोशी तथा बास्केटबाल-श्री संजय, निकुंज, श्रीमती शालू तोमर, हिमांशु, निरंजन, मनोरम, इन्द्रेश, शरद, आकांक्षा, समीर, अमन, अतुल, आलोक ने अपना योगदान दिया।
उपरोक्त प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार द्वारा उपहार स्वरूप प्रमाण पत्र तथा मेडल प्रदान किये गये।
जिला युवा कल्याण एवं
प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी,
हरिद्वार।
कार्यालय: जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार।
पत्रांक:- /यु0क0-04 (खे0/प्रशि0)/01-खेे0महा0-2024/2024-25 दिनाँकः- नवम्बर, 2024
प्रतिलिपि:- जिला सूचना अधिकारी, हरिद्वार को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि उक्त प्रेस नोट को जनपद के किन्हीं दो प्रचलित दैनिक समाचार पत्रों में 14ग्10 से0मी0 आकार में प्रकाशित करवाने का कष्ट करें तथा सम्बन्धित समाचार पत्रों के प्रमाणित बिल भुगतानार्थ कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें।
जिला युवा कल्याण एवं
प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी,
हरिद्वार।




