रुड़की।हजरत साबिर पाक के उर्स की 15-वीं रबीउल अव्वल को अजमते रसूल चिश्ती साबरी ट्रस्ट की ओर से “जश्ने बाबा फरीद” का आयोजन दरगाह परिसर में सूफी राशिद साबरी के संयोजन में किया गया,जिसमें अतिथियों के रूप में दरगाह के सज्जादा नशीन शाह अली एजाज कुद्दुसी साबरी के परिवार के शाह यावर साबरी,शाह सुहैल साबरी,उर्स प्रोग्राम कमेटी के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी,गंगोह दरगाह कुतुबे आलम के नायब सज्जादा शाह मख्दूम कुद्दुसी,पंजाब के सूफी साईं बाबा मिस्सी शाह साबरी,साईं सुखदेव शाह साबरी,अमृतसर के साईं रिंकू शाह साबरी,बाबा मगरनाथ साबरी,पीरजी छम्मन साबरी,शादाब कुरैशी साबरी आदि ने शिरकत की।शाह यावर ने कहा कि बाबा फरीद का पूरा जीवन हर धर्म के लोगों के लिए मानव कल्याण,सौहार्द,प्रेम,छुआछूत,अज्ञानता व पाखंडों के खिलाफ तथा बेसहारा लोगों की मदद में गुजारा,जिससे हमको सबक लेने की जरूरत है।रियाज कुरैशी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में पंजाब के मुरीदों द्वारा सूफी राशिद को सोने का मुकुट व सम्मान चित्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर सूफियों,कलाकारों व पत्रकारों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में देशभर से आये कव्वालों ने कव्वालियां पेश की। इस मौके पर समाजसेवी आदिल फरीदी,अब्दुल समद साबरी,सुभाष सक्सेना,इमरान देशभक्त,योगराज पाल,दीपक अरोड़ा व सैयद नफीसुल हसन आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Related Articles
तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली सायरा बानो आज हरिद्वार दौरे पर
तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली सायरा बानो आज हरिद्वार दौरे पर रही और एक महिला जन सभा को सम्भोधित करने मुख्य अतिथि के रूप मे सुमननगर के गोकुल वाटिका पहुंची।जहाँ पहुंचने पर महिलाओं और क्षेत्रवासियो ने उनकी बहादुरी की जय जयकार करते हुए उनका फुल मालाओं और पुष्प गुच्छ भेज कर स्वागत किया […]
रुड़की।देश की स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी और आजाद हिंदफौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस
रुड़की।देश की स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी और आजाद हिंदफौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस स्वरूप सुभाष गंज स्थित प्रतिमा स्थल पर मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन एडवोकेट व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने भाजपा नेताओं संग पुष्पमाला अर्पित कर नमन करते हुए नेताजी […]
कलियर दरगाह के सेवादार को गोली मारकर लूट करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे l
कलियर दरगाह के सेवादार को गोली मारकर लूट करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे l25 अगस्त ( महिपाल )गत 20 अगस्त कि दें रात कोतवाली रानीपुर कि चौकी सुमन नगर से सलेमपुर जाने वाले रास्ते पर कलियर दरगाह में सेवादार अताउर रहमान को गोली मार कर उससे मोटर साईकिल तथा मोबाईल लूटने वालों को आज […]



