
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकालीं जन जागरूकता रैली, खानपुर बुधवार दिनांक 14 अगस्त सन 2024 को भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एक जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को विद्यालय प्रांगण से प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें प्लास्टिक से निर्मित तिरंगे का उपयोग नहीं करना है और ना ही अपने आस पड़ोस में करने देना है केवल कपड़े व कागज से बने तिरंगे का ही उपयोग करें और प्रत्येक छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहां की हर छात्र-छात्रा को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराना है इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे, जिसमें मास्टर विमलेश कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार, विकास कुमार, नीरज कुमार, राकेश कुमार, सुमित कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज गोयल, अशोक कुमार, कुलबीर सिंह, राजीव कुमार, आदि ने रैली में प्रतिभा किया तथा रैली को सफल बनाने हेतु कुमारी रितिका, कशिश, ईशा, काजल ,वंशिका, आशा ,मीनाक्षी, नेहा, रितु,अजय, मुकुल ,नवीन, देव ,कृष ,मनीष ,सौरभ, आदि ने नारे लगाकर व स्लोगन से सभी ग्राम वासियों को जागरूक करने का कार्य किया। छात्र-छात्राओं के इस प्रयास से खानपुर क्षेत्र में जागरूकता देखने को मिली, तथा खानपुर की जनता ने भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर की प्रशंसा की




