Uncategorized

किसान मजदूर संगठन सोसाइटी रजि.के द्वारा लेबर चौक रामनगर रुड़की पर खांड़ से निर्मित शीतल जल वितरण कार्यक्रम किया गया l

सेवा में,
समस्त पत्रकार मित्रों
इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया l
जीवो की सेवा मनुष्य का पहला धर्म… किसान मजदूर संगठन सोसाइटी रजिस्टर्ड

अपनी छत पर पशु पक्षियों जीव जंतुओं की सेवा के लिए दाना पानी रखें सभी लोग ……….एडवोकेट महक सिंह सैनी

भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए पानी की सेवा सर्वोत्तम …गोविंद सिंह कोतवाल गंग नहर रुड़की

किसान मजदूर संगठन सोसाइटी रजि.के द्वारा लेबर चौक रामनगर रुड़की पर खांड़ से निर्मित शीतल जल वितरण कार्यक्रम किया गया lइस अवसर पर गोविंद सिंह कोतवाल गंग नहर रुड़की बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे तथा शीतल जल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ शीतल जल वितरण करके किया l

किसान मजदूर संगठन सोसाइटी रजि. के पदाधिकारीयो ने मुख्य अतिथि एवं मीडिया के पत्रकार साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया l
इस अवसर पर किसान मजदूर संगठन सोसाइटी रजि. के सदस्य एवं सेवादारॊ ने भीषण गर्मी में सड़कों पर उतरकर मीठा जल पिलाया तथा प्रार्थना की शीघ्र ही बारिश आ जाए ताकि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके l
कार्यक्रम के अंत में सेवा कार्यों में आए बच्चों ने संगठन के सभी पदाधिकारी के साथ मिलकर जन गण मन गाया और कार्यक्रम का समापन किया l
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महक सिंह सैनी ,राष्ट्रीय महासचिव चौधरी राजेंद्र ,राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार सैनी ,राष्ट्रीय सचिव ब्रह्म सिंह धीमान ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वेदपाल सैनी ,राष्ट्रीय रक्तदान प्रभारी योगेंद्र सैनी, प्रदेश महासचिव एडवोकेट विपिन मित्तल, जिला अध्यक्ष एडवोकेट दीपक सैनी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सैनी, विकास सिंघल ,संदीप शर्मा ,महानगर कमेटी के उपाध्यक्ष मैहर चंद, विकास लाखवान, किरण पाल सैनी, सुधीर सैनी ,पशुधन प्रभारी डॉ रजनीश सैनी, सोशल मीडिया राष्ट्रीय प्रभारी एडवोकेट गौरव धीमान, राजेश धीमान, निशांत सैनी, संजीव कुमार व उनके सुपुत्र, आजाद सिंह ,कुमारी चारु ,कुमारी सृष्टि ,उधम सिंह ,आर्यन ,आजाद सिंह ,समाजसेवी दीपक लाखवान, आदिल फरीदी ,अशोक कुमार सैनी, जिले सिंह ,युद्धवीर सैनी ,एडवोकेट अजीत ठाकुर ,सप्लाई सिस्टम प्रभारी मुकेश पाल, सेंकी उपाध्याय, हर्षित भारद्वाज ,संजय, वरुण सिंह, राकेश सैनी विजय शर्मा ,गुरु वंश ,नाथीराम सैनी, विजय सैनी मतलबपुर वाले, गुलाटी जी व खेमचंद आदि ने सेवा में बढ़-चढ़कर सेवा की l
प्रेषक
अरुण कुमार र्सैनी
राष्ट्रीय प्रवक्ता
किसान मजदूर संगठन सोसाइटी रजि.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *