Uncategorized

निर्दलीय सांसद प्रत्याशी उमेश कुमार को भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपना समर्थन दिया।*

रिपोर्ट रुड़की संवाददाता

*निर्दलीय सांसद प्रत्याशी उमेश कुमार को भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपना समर्थन दिया।*

। निर्दलीय सांसद प्रत्याशी उमेश कुमार को भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपना समर्थन दिया। उमेश कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार लोगों का प्यार उन्हे मिल रहा है उससे मिशन 2024 फतेह होकर रहेगा। रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेस और भाजपा के पदाधिकारियों ने समर्थकों के साथ अपने दलों को छोड़कर उमेश कुमार को अपना समर्थन दिया। इस कड़ी में अमित कुमार उर्फ बिट्टू जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस ,सागर शर्मा जिला महासचिव युवा कांग्रेस, अजय गुप्ता, ठाकुर उपेंद्र, सोनू शर्मा, सोनीत पूर्व प्रधान आदि के द्वारा कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा देकर उमेश कुमार का साथ देने का वादा किया तो वहीं उमेश कुमार ने भी कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इसके साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के बुग्गवाला मंडल के अध्यक्ष अभिषेक चौहान, बुधवा शहीद के उप प्रधान डॉ सत्यपाल चौहान,नवनीत चौहान, जोगिंदर चौहान, संदीप सैनी ,सुनील सैनी आदि ने भाजपा के प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा देकर उमेश कुमार को अपना समर्थन दिया। अभिषेक चौहान के द्वारा अपनी गाड़ी पर लगी भाजपा की झंडे को उतार कर उमेश कुमार के झंडे में तब्दील कर दिया गया। कांग्रेस के और भाजपा के युवा नेताओं ने उमेश कुमार को अपना समर्थन देते हुए कहा कि उमेश कुमार ही एक ऐसा नेता है जो अब हरिद्वार बचाने में सबसे आगे है उमेश कुमार ही सब की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं वह युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर 24 घंटे चल रहे हैं और आने वाले समय में हरिद्वार से बेरोजगारी को दूर करने में उमेश कुमार एक सच्चे नेता साबित होंगे इसलिए हम लोगों ने उमेश कुमार को अपना समर्थन दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *