लक्सर, स्कॉलर्स होम इन्टरनेशनल स्कूल, लक्सर की वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में प्रथमवीर ने सर्वाधिक खेलों में प्रतिभाग कर ओवर ऑल चैम्पियनशिप हासिल की । दूसरे स्थान पर वर्णित रहे। ओवरऑल चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान सोनिका ने प्राप्त किया। विद्यालय में दो दिन तक चली विभिन्न एथलीट प्रतियोगिताओं में लगभग 100 छात्र-छात्राओं नें अलग-अलग प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त किए। 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हरजोत ने तथा द्वितीय स्थान सोनिका ने प्राप्त किया 200 मीटर दौड़ में प्रथम अवंतिका तथा द्वितीय स्थान पर अवनी सैनी रहे ।
लम्बी कूद में प्रथम वर्णित तथा शौर्य द्वितीय स्थान पर रहे। साईकिल रेस में अक्षित प्रथम तथा वर्णित द्वितीय स्थान पर रहे। थ्री लेग रेस में अवंतिका पहले तथा श्रेया दूसरे स्थान पर रही । फ्राॅग जंप में वासू प्रथम तथा राधिका द्वितीय स्थान पर रही। छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण-पत्र विद्यालय के चेयरमैन ब्रहमपाल सिंह सैनी, प्रबंधक श्रीमती सुषमा सैनी तथा प्रधानाचार्य अखिलेश गौड़ ने प्रदान किए । कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षिका श्रीमती नीशू ने किया । इस अवसर विद्यालय शिक्षक हितेश त्यागी, अजय बिष्ट, मेघा सैनी, अंकुश सैनी , भावना गुप्ता काव्या भाटी, गगन सैनी, रचना, पूजा, शबनम, अमित सैनी आदि उपस्थित रहे ।
हरिद्वार पुलिस ने फिर की खोए हुए मोबाइल फोनों 📱 की बड़ी रिकवरी वर्सटाइल कप्तान डोबाल की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का ऑलराउंडर परफॉर्मेंस ₹40,00,000/- से अधिक बाजार कीमत के मोबाइल फोन किए स्वामियों के सुपुर्द खोए मोबाइल तलाशने में पुलिस को C.E.I.R. पोर्टल व सर्विलांस की मिली मदद रिकवर किए गए 300 से ज्यादा […]
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देवसंस्कृति विश्व विद्यालय में आयोजित ‘‘समान नागरिक संहिता,‘‘ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। तथा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया।इस अवसर कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा विभाग और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित की गई है इस […]
शबनम जहाॅ का संगठन में बढ़ा कद, सौंपी गई महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी हरिद्वार।राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शबनम जहाॅ का कद बढ़ाते हुए संगठन की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी उन्हें संगठन के प्रति समर्पित व संगठन की रीती नीतियों को […]